Sonbhadra News : चतुर्थ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में वाराणसी बना विजेता, सोनभद्र उपविजेता
sonbhadra
10:27 AM, Jul 27, 2026
चतुर्थ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में प्रदेश के 13 जिलों के कुल 275 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें वाराणसी विजेता रहा जबकि सोनभद्र उप विजेता बना।


Share:
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) । रावर्ट्सगंज के पृथ्वी बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट में रविवार को आयोजित चतुर्थ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में प्रदेश के 13 जिलों के कुल 275 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें वाराणसी विजेता रहा जबकि सोनभद्र उप विजेता बना।
इस प्रतियोगिता में वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कानपुर, कुशीनगर, रायबरेली, आजमगढ़ सहित 85 सदस्यीय वाराणसी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 स्वर्ण, 17 रजत एवं 11 कांस्य पदक सहित कुल 66 पदक जीतकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, सोनभद्र टीम ने 52 पदकों के साथ उपविजेता का खिताब हासिल किया। गाजीपुर टीम ने 45 पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रयागराज टीम को 29 पदकों के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।
चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड रहे, जबकि समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद छोटे लाल खरवार रहे ।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथियों में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, हर्ष मधोक (ऑनरेरी डायरेक्टर, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस), अमित पांडेय (एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी जनरल, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन), डॉ. शम्स तबरेज 'शम्पू' (कोषाध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन, वाराणसी), साजिद अली (सचिव, डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन, सोनभद्र) थे।
चैंपियनशिप के सफल आयोजन में थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तकनीकी निदेशक मोहम्मद अज़हर खान, उपाध्यक्ष मनीषा रानी, थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सोनभद्र के चेयरमैन इंजीनियर रमेश पटेल एवं अध्यक्ष डॉक्टर एचपी सिंह एवं सचिव अनूप कुमार एवं उपाध्यक्ष राजन सिंह और सत्येंद्र दुबे और रमाशंकर पांडे तथा थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ वाराणसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सहित सद्दाम खान, देवेंद्र कुमार, अनस सिद्दीकी, शिव प्रताप साही, आरिफ खान, निलेश यादव, शशि भूषण सिंह, अभिषेक सोनकर, नीरज गुप्ता, अरुण कुमार, अभिलाष कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।