Sonbhadra News : कराटे प्रतियोगिता में कार्तिकेय पांडेय ने जीता गोल्ड मेडल
sonbhadra
5:02 PM, May 10, 2026
सनबीम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल कक्षा चार के छात्र कार्तिकेय पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।


Share:
विनोद धर/शुभम जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र । सनबीम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल कक्षा चार के छात्र कार्तिकेय पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। कार्तिकेय अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट बॉडीबिल्डर खिलाड़ी आरएस पांडेय के पुत्र हैं।
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद भर से लगभग 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कार्तिकेय पांडेय ने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के सचिव अनूप सिंह पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। कार्तिकेय की सफलता पर विद्यालय परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल रहा।