Sonbhadra News : आशाओं से अवैध वसूली बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा डीएम को ज्ञापन
sonbhadra
9:06 PM, Mar 24, 2026
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने आज जिलाध्यक्ष तारा देवी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने की मांग.....


डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपती आशाएं......
Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने आज जिलाध्यक्ष तारा देवी के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द निस्तारण कराये जाने की मांग की।
भुगतान की मांग करने पर किया जाता है उत्पीड़न -
इस दौरान जिलाध्यक्ष तारा देवी ने बताया कि "धनराशि आवंटित होने के बाद भी अधिकांश आशा कर्मियों को अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि भुगतान के मांग के लिए शिकायत करने पर आशा कर्मियों का उत्पीड़न व हटाये जाने की धमकी देकर चुप करा दिया जाता है। यहीं नहीं भुगतान की पारदर्शिता के लिए शासन की मंशा के अनुरूप किसी भी सीएचसी में भुगतान का ब्यौरा भी चस्पा नहीं किया जाता।"
रिवाज की तरह स्वास्थ्य विभाग में आशाओं से जारी है अवैध वसूली -
जिला सचिव जानकी देवी ने बताया कि "वर्ष 2019 से 2023-24 तक की एक भारी भरकम राशि का भुगतान लटका हुआ है। उसकी जवाबदेही लेने को कोई तैयार नहीं है। यहीं नहीं जनपद सोनभद्र सहित पूरे प्रदेश में रिवाज की तरह अवैध वसूली जारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समूची मशीनरी इस अकल्पित लूट में आकंठ डूबी हुई है।"
विज्ञापन
सभी सीएचसी में भुगतान की समस्या का ब्यौरा नोटिस बोर्ड पर करें चस्पा -
उन्होंने मांग किया कि "सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भुगतान का समस्या ब्यौरा नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराया जाए। उन्होंने बकाया भुगतान भी शीघ्र कराए जाने की मांग की है।"
ये रही मौजूद -
इस मौके पर रिजवाना, धर्मशीला, राजदेई, सुमित्रा, नजमा खातून, अमीना खातून आदि आशाएं मौजूद रही।