Sonbhadra News : नगर पंचायत चोपन की टीम ने रोमांचक मुकाबले में व्यापार मंडल को हराया
sonbhadra
9:14 PM, May 25, 2026
नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की रात व्यापार मंडल चोपन और आदर्श नगर पंचायत चोपन के बीच खेले गए रोमांचक महामुकाबले में आदर्श नगर पंचायत चोपन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।


Share:
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । रेलवे रामलीला मैदान में रेलवे एसटी-एससी एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार की रात व्यापार मंडल चोपन और आदर्श नगर पंचायत चोपन के बीच खेले गए रोमांचक महामुकाबले में आदर्श नगर पंचायत चोपन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। नगर पंचायत चोपन की टीम का नेतृत्व अध्यक्ष उस्मान अली एवं अधिशाषी अधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा किया गया। मैच की शुरुआत में व्यापार मंडल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर में 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पंचायत चोपन की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच अंतिम क्षणों तक बेहद रोमांचक बना रहा, जब टीम को आखिरी 07 गेंदों में 08 रनों की आवश्यकता थी। इस दौरान मैदान में मौजूद दर्शकों की धड़कनें तेज हो गईं और पूरे मैदान में रोमांच का माहौल बन गया। आखिरकार नगर पंचायत चोपन की टीम ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। शुरुआत से ही टीम के बल्लेबाज पूर्व सभासद सर्वजीत यादव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं पूरे मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शुभम शर्मा को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। मैच जीतने के बाद नगर पंचायत चोपन टीम के कप्तान अनीश अहमद एवं उप कप्तान लिपिक अंकित पांडेय ने कहा कि यह जीत किसी एक खिलाड़ी की नहीं बल्कि पूरी टीम की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देता है तथा ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं पूरे मैच के दौरान शानदार कमेंट्री कर रहे शाकिब खान ने अपने अंदाज से दर्शकों में उत्साह बनाए रखा। उनकी जोशीली कमेंट्री ने मैच के रोमांच को और बढ़ा दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। टूर्नामेंट के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, रेलवे कर्मचारी, नगरवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। दर्शकों की भारी भीड़ और लगातार तालियों व उत्साहवर्धन से पूरा रेलवे रामलीला मैदान देर रात तक गुलजार रहा। इस दौरान पप्पू भाई, सजंय जैन, सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल,बंटी सिंह, नजमुद्दीन इद्रीसी, मनीष कुमार,जित्तू सिंह,सलीण कुरैशी, अनिकेत रावत, अनिल जायसवाल,विनित जाटव, नागेंद्र यादव सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे |
विज्ञापन