Sonbhadra News : NCL कर्मी की मौत के मामले में नया मोड़, पिता की तहरीर पर दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
sonbhadra
4:59 PM, Aug 28, 2026
NCL कर्मी रमाशंकर मिश्रा संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।


Share:
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । NCL कर्मी रमाशंकर मिश्रा संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने अपनी ही बहु पर हत्या का आरोप लगाते हुए दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
मृतक रामशंकर के पिता राम यश मिश्रा ने तहरीर के माध्यम से बताया कि उसका बेटा NCL बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर तैनात था। घटना के दिन उसके बेटे रमाशंकर ने फोन पर बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा का एनसीएल बीना में ही रहने वाले विकास चौहान से अवैध सम्बन्ध है। विकास चौहान उसके घर पर न रहने पर हमेशा आता-जाता है तथा उसके साथ कुछ गुंडे किस्म के लड़के भी रहते हैं। पिता ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ना चाहता था लेकिन उसे यह भी आशंका होने लगा था कि उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा, विकास चौहान के साथ मिलकर उसके साथ कोई घटना करा सकते हैं। पिता ने बताया कि अगले ही दिन 23 अगस्त को बेटे रमाशंकर मिश्रा की मौत की खबर मिली तो वे सन्न रह गए। उन्होंने बेटे के मौत के लिए बहु और विकास चौहान को जिम्मेदार ठहराते हुए नामजद FIR दर्ज कराई है।
नामजद FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है और कई लोगों से पूछताछ कर रही है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस हत्या का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
Ab देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस जांच में क्या कुछ निकल कर सामने आता है।