Sonbhadra News : एनटीपीसी विंध्याचल को “एनवायरनमेंट एक्सीलेंस 2026 ”अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
sonbhadra
7:56 PM, Apr 27, 2026
एनटीपीसी विंध्याचल को गोवा में आयोजित एक भव्य समारोह में मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण उत्कृष्टता 2026 – वर्ष का सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय क्षेत्र कोयला आधारित विद्युत संयंत्र” के प्रतिष्ठित सम्मान


Share:
शांतनु कुमार
एनटीपीसी विंध्याचल को गोवा में आयोजित एक भव्य समारोह में मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा “पर्यावरण उत्कृष्टता 2026 – वर्ष का सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय क्षेत्र कोयला आधारित विद्युत संयंत्र” के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत संचालन और आधुनिक हरित तकनीकों को अपनाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
यह उपलब्धि एनटीपीसी लिमिटेड की विंध्याचल इकाई की पर्यावरण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। थर्मल पावर उत्पादन के क्षेत्र में रहते हुए भी विंध्याचल ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर संजय प्रकाश यादव, अपर महाप्रबंधक (ईएमजी) ने स्टेशन की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है, जो उसके उत्कृष्ट संचालन और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की दिशा में निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।