Sonbhadra News : नोटों की बारिश, गाड़ियों में टक्कर और फायरिंग.....फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
sonbhadra
1:48 PM, Jun 1, 2026
जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार......


AI जनरेटेड बैनर......
Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्कर को जवाबी कार्रवाई में लगी गोली
• दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
सोनभद्र । जनपद में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 58.75 लाख रुपये मूल्य की अफीम, डोडा, एक कार, नकदी और अवैध तमंचा बरामद किया गया है। जबकि उसका एक साथी अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
नोटों की गड्डियां फेंकते रहे तस्कर लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा पीछा -
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आज थाना चोपन पुलिस, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से आज अल सुबह वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार तस्करों ने वाहन को तेज गति से भगाकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर तस्करों ने कई बार पुलिस वाहन में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पीछा करते-करते सलखन क्षेत्र में एसओजी का वाहन खराब हो गया। इसी दौरान स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार मोदनवाल ने साहस और तत्परता दिखाते हुए अपनी निजी कार पुलिस टीम को उपलब्ध करा दी, जिससे पीछा जारी रखा जा सका। पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के विरंजुआ इलाके में घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख तस्करों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए रास्ते में नोटों की गड्डियां भी फेंकीं, लेकिन पुलिस टीम अपने अभियान से पीछे नहीं हटी। इतना ही नहीं, भाग रहे तस्करों ने प्रदीप मोदनवाल की निजी कार में भी टक्कर मार दी।
पंजाब जा रही थी नशे की बड़ी खेप बरामद, मुठभेड़ के बाद एक तस्कर गिरफ्तार -
विज्ञापन
जब बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ख्वाजके, थाना मेहरबान, जनपद लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजकर उपचार कराया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद मादक पदार्थ डाल्टनगंज से खरीदकर पंजाब के लुधियाना ले जा रहा था और लंबे समय से इसी अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है।