Sonbhadra News : टोल फ्री नं0 पर दर्ज कराएं श्रम विभाग से संबंधित शिकायत - डीएम
sonbhadra
8:47 PM, Feb 5, 2026
जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी....


Share:
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद को बाल श्रम मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन, बाल संरक्षण इकाई, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि "बाल श्रम एक गंभीर सामाजिक अपराध है, किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद को बाल श्रम मुक्त कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि आमजन बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत हो सकें।"
डीएम बी0एन0 सिंह ने निर्देशित किया कि "स्कूलों, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों, ईंट-भट्ठों, होटलों एवं ढाबों में नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जाएं कहीं भी बाल श्रम पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को पुनर्वास, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा की समुचित व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उन्होंने कहा कि बाल श्रम उन्मूलन के लिए शासन द्वारा श्रम विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही हेतु सक्षम अधिकारी नामित किया गया है इन अधिकारियों द्वारा यदि कही पर बाल श्रम करते हुए पाया जाता है तो सम्बन्धित दोषी के विरूद्ध प्रवर्तन एवं अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम से प्रभावित परिवारों को पात्रतानुसार लाभार्थी योजनाओं से जोड़कर बाल श्रम जैसी कुरीति से मुक्ति की कार्यवाही की जाये निर्माण श्रमिकों के पंजीयन की कार्यवाही में तेजी लायी जाये, जिससे निर्माण श्रमिक श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। कार्यशाला में बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, जन शिकायत पोर्टल पर श्रम विभाग से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत जिसका टोल फ्री नम्बर 18001805160 पर दर्ज करा सकते है जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का नगर पालिका व नगर पंचायत, तहसील, व विकास खण्डों में होर्डिगं व बैनर लगवायें जाये जिससे अधिक से अधिक संख्या में जनमानस श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। टोल फ्री नम्बर का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए, जिससे आम नागरिक बाल श्रम की शिकायत सहजता से दर्ज करा सकें।"
विज्ञापन