Sonbhadra News : संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता- आशा विश्वकर्मा
sonbhadra
4:54 PM, Oct 14, 2026
जनपद न्यूज़ live से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सबसे पहले वे संगठन तथा अपने शुभचिन्तको का आभार व्यक्त करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है तथा महिलाओं की हितों के


Share:
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
सोनभद्र। बीजेपी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने बुधवार को नगर में भ्रमण कर लोगों का आशीर्वाद लिया । इसी क्रम में देवेश मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उन्होंने अपने गुरु का आशीर्वाद लिया । जनपद न्यूज़ live से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि सबसे पहले वे संगठन तथा अपने शुभचिन्तको का आभार व्यक्त करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है तथा महिलाओं की हितों के लिए अधिक से अधिक काम करना है। उन्होंने कहा कि संगठन में उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका पूरी तरह से पालन करेंगी और सोनभद्र में और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा। आशा विश्वकर्मा ने कहा कि चुनाव के पहले संगठन ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है लेकिन उनके पास अभी वक्त है, उन्हें पूरा विश्वास है कि सभी कार्यकर्ता व संगठन से जुड़े पदाधिकारी उनका मार्गदर्शन करेंगे जिससे सोनभद्र में महिलाओं को और अधिक सशक्त किया जा सके
विज्ञापन