Sonbhadra News : 25 हजार के इनामी डॉक्टर को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त चिकित्सकीय उपकरण किया गया बरामद
sonbhadra
8:52 PM, Oct 14, 2026
अभियुक्त डॉ. नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन, निवासी ग्राम खरौंधी, कोन की निशानदेही पर ग्लोबल हॉस्पिटल घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर एवं चिमटी को बरामद किया।


Share:
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । मई में कोन कस्बे में स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में फरार डॉक्टर नसीम अहमद पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। बाद में नसीम कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया । इसके बाद पुलिस ने न्यायालय सीजेएम से रिमांड लेने के लिए आवेदन डाला, जो स्वीकृत हो गया। जिसके बाद बुधवार को थाना कोन पुलिस द्वारा अभियुक्त डॉ. नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन, निवासी ग्राम खरौंधी, थाना कोन की निशानदेही पर ग्लोबल हॉस्पिटल घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त ऐलिस, मस्किटो, नीडल होल्डर, सीजर, ब्लेड होल्डर एवं चिमटी को बरामद किया गया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरा करने के बाद अभियुक्त को पुनः जिला कारागार घुरमा दाखिल कर दिया।