Sonbhadra News : योगी-मोदी को वोट न देने के लिए गंगा जल से ली शपथ
sonbhadra
6:37 PM, Sep 19, 2026
मुकेश साहनी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में संजय निषाद परिवारवाद में फंस गए हैं और सरकार में शामिल होकर अपनी दुकान चला रहे हैं और मलाई खा रहे हैं । 5 साल बीत गया अभी तक आरक्षण नहीं दिला सके।


Share:
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने एक कार्यक्रम में अपने समाज के लोगों को हाथ में गंगाजल देकर संकल्प कराया कि जब तक आरक्षण का लाभ उनकी जाति को नहीं दिया जाता तब तक मोदी-योगी को वोट नहीं करेंगे।
मुकेश साहनी का यह दौरा यूपी चुनाव से पहले काफी अहम माना जा रहा है। आरक्षण संकल्प यात्रा लेकर निकले मुकेश साहनी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में संजय निषाद परिवारवाद में फंस गए हैं और सरकार में शामिल होकर अपनी दुकान चला रहे हैं और मलाई खा रहे हैं । 5 साल बीत गया अभी तक आरक्षण नहीं दिला सके।
उन्होंने कहा कि 2027 में यदि उनको आरक्षण नहीं मिला तो वे योगी-मोदी को वोट नहीं करेंगे।
राम मन्दिर चंदा चोरी पर VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा कि भगवान् राम उनके साथ नहीं हैं इसलिए चोरी का खुलासा करवा दिये।
विज्ञापन
योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी सरकार अच्छी नहीं चल रही इसीलिए हम लोगों को गंगाजल लेकर संकल्प लेना पड़ रहा है । यदि योगी जी अच्छा काम किए होते तो पैसा न बाँटना पड़ता । उन्होंने आज तक दलित व पिछड़ा समाज के लिए कुछ नहीं किया । बुलडोजर एक्शन को लेकर मुकेश साहनी ने कहा कि योगी जी का बुलडोजर सिर्फ गरीबों पर ही चलता है किसी स्वर्ण का मामला आता है तो उनका बुलडोजर थम जाता है या फिर उनकी चाभी गुम हो जाती है ।
उन्होंने कहा कि बिहार में 18 जिले बाढ़ की चपेट में है और मोदी जी के जन्मदिन पर दीया जलाने का कार्यक्रम किया गया, इससे शर्मनाक कुछ हो नहीं सकता।
मुकेश साहनी ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर कहा कि भरत तिवारी स्वर्ण समाज का था इसलिए सरकार को झुकना पड़ा लेकिन वहीँ पप्पू साहनी एनकाउंटर पर सरकार चुप है।