Sonbhadra News : UPI पर MDR की तिथि आगे बढ़ाये जाने का व्यापारियों ने किया स्वागत
sonbhadra
3:30 PM, Oct 14, 2026
सोनभद्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार सुगम होगा।


Share:
शांतनु कुमार
सोनभद्र । UPI पर MDR चार्ज लगाए जाने की तिथि को फिलहाल सरकार ने आगे बढ़ा दिया है। सरकार के इस फैसले का सोनभद्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सराहना प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
सोनभद्र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि इस फैसले से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार सुगम होगा।
एक साझा बयान में जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सरकार से मांग करते हुए कहा, "हम प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के इस फैसले के लिए उनका सहृदय आभार ज्ञापित करते हैं। लेकिन हमारी सरकार से पुरजोर मांग है कि व्यापारियों को हर बार की अनिश्चितता से बचाने और डिजिटल इंडिया को ज़मीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए MDR शुल्क को हमेशा-हमेशा के लिए पूरी तरह समाप्त कर दिया जाए।"
विज्ञापन
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों पर किसी भी तरह का अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। MDR शुल्क की स्थायी समाप्ति से न सिर्फ देश का व्यापारिक समुदाय सशक्त होगा बल्कि उपभोक्ता भी बिना किसी हिचकिचाहट के डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकेंगे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने सरकार के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऐसे ही जनहितैषी निर्णय लिए जाते रहेंगे।