Sonbhadra news : जमीन पर रखा ट्रासफार्मर दुर्घटना को दे रहा दावत, विद्युत विभाग मौन
sonbhadra
8:55 PM, Mar 24, 2026
100 केबीए खुला विद्युत ट्रांसफार्मर लगा रखने से हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।


Share:
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध कुरुहुल पश्चिम टोला सुनील पाठक घर के समीप खेत में 100 केबीए खुला विद्युत ट्रांसफार्मर लगा रखने से हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जब बस्ती ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों से खुला ट्रांसफार्मर को फाउंडेशन बनाकर तार कर घेराबंदी करने के सम्बंध में दर्जनों बार अवगत करवाया जा चुका है इसके बावजूद भी अभी तक सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोई पहल नहीं किया गया है। जिससे पशु समेत आम जनमानस के लिए हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है।
विज्ञापन
उक्त सम्बंध में अनिल पाठक, जितेंद्र तिवारी, प्रमोद साहनी, रामविलास गुप्ता, देवेंद्र दत्त इत्यादि ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय उच्चाधिकारियों से सुरक्षा की दृष्टिकोण उचित कार्यवाही कराने की मांग किया है जो जनहित में होगा।