Sonbhadra News : यूपी पुलिस ने रोमांचक मुकाबले में रेलवे पुलिस को हराया
sonbhadra
5:39 PM, May 24, 2026
शनिवार को आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी पुलिस और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में यूपी पुलिस ने रोमांचक जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।


Share:
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। शनिवार को आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में यूपी पुलिस और रेलवे पुलिस (आरपीएफ) के बीच खेले गए नॉकआउट मुकाबले में यूपी पुलिस ने रोमांचक जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली एवं विशिष्ट अतिथि ईसीआरकेयू रेलवे यूनियन चोपन शाखा के अध्यक्ष वीकेडी द्विवेदी रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टॉस जीतकर आरपीएफ टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवरों में 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी पुलिस टीम को अंतिम 12 गेंदों में 10 रन की जरूरत थी, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया। मैदान में मौजूद दर्शकों की भारी भीड़ और टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी एवं कमेंटेटर शाकिब खान की शानदार कमेंट्री ने मैच का रोमांच और बढ़ा दिया। अंतिम क्षणों में कोन थाना प्रभारी एवं टीम कप्तान अखिलेश मिश्रा की सूझबूझ और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यूपी पुलिस ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। हार के बावजूद आरपीएफ कप्तान महेश और कोच इंस्पेक्टर प्रशांत ने विजेता टीम को बधाई दी। इस अवसर पर गुर्मा थाना प्रभारी अतुल पटेल, एससी/एसटी सचिव मनीष कुमार, सेबेस्टियन बारला, सुनील तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, अमित सिंह, डी.एन. महतो, अखिलेश सिंह यादव, दिनेश जैन, सद्दाम कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मैच के शानदार प्रदर्शन के लिए यूपी पुलिस टीम के खिलाड़ी सत्यम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में ग्राउंड इंचार्ज विनीत शर्मा, अमलेश सोनकर, अंपायर सुजीत यादव व पप्पू, स्कोरर सोनू व प्रमोद तथा वालंटियर लालू यादव सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।