Sonbhadra News : पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
sonbhadra
6:10 PM, Aug 29, 2026
पति पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। लेकिन जब इसी विश्वास व भरोसे का कत्ल हो जाय तो रिश्ते में कुछ भी नहीं बचता।


Share:
शांतनु कुमार/संजय भारती
शक्तिनगर (सोनभद्र) । पति पत्नी का रिश्ता विश्वास पर टिका होता है। लेकिन जब इसी विश्वास व भरोसे का कत्ल हो जाय तो रिश्ते में कुछ भी नहीं बचता।
एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन के पद पर कार्यरत रमाशंकर मिश्रा अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा के साथ बीना कॉलोनी में रहता था। पत्नी प्रियंका का पास के विकास चौहान के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति को अपनी पत्नी के चाल चलन से शक होने लगा और आखिरकार 22 अगस्त को रमाशंकर ने अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा एवं विकास चौहान को घर पर रंगे हाथ पकड़ लिया । जिसके बाद दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के दौरान प्रियंका और विकास चौहान ने रमाशंकर मिश्रा का गला दबाकर एवं पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया । इसके बाद हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से उसी रात विकास चौहान अपने दोस्त अनुराग सिंह उर्फ बादल एवं सोनू गुप्ता के साथ मिलकर रमाशंकर के शव को चादर एवं गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटाया गया तथा वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया ।
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल मर्डर केस को लेकर पुलिस भी चिंतित थी। लेकिन मृतक के पिता रामयश मिश्रा ने नामजद तहरीर देकर अपनी बहु पर ह्त्या का आरोप लगाते हुए ह्त्या का कारण अवैध सम्बन्ध बताया। तहरीर मिलते ही पुलिस का काम और भी आसान हो गया। पुलिस ने मु0अ0सं0 162/2026 धारा 103(2)/238 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर सभी नामजद को उठाकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
जिसके बाद शक्तिनगर पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।