Sonbhadra News : 5 निरीक्षक एवं 1 उपनिरीक्षक का कार्य क्षेत्र बदला, सच्चिदानन्द पाण्डेय को मिली रॉवर्ट्सगंज की जिम्मेदारी
sonbhadra
1:17 AM, Nov 29, 2026
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा 5 निरीक्षक एवं 1 उपनिरीक्षक सहित कुल 6 पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती एवं स्थानांतरण किया गया है।


Share:
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती एवं स्थानांतरण किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा 5 निरीक्षक एवं 1 उपनिरीक्षक सहित कुल 6 पुलिस अधिकारियों की नवीन तैनाती एवं स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरण/नवीन तैनाती का विवरण निम्नवत् है—
० निरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज।
० निरीक्षक विजय शंकर सिंह – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना करमा।
विज्ञापन
० निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह – प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन।
० निरीक्षक अरविन्द कुमार सरोज – प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी से प्रभारी निरीक्षक थाना ओबरा।
० निरीक्षक मनोज कुमार सिंह – निरीक्षक अपराध थाना अनपरा से निरीक्षक अपराध थाना ओबरा।
० उपनिरीक्षक नवनीत कुमार चौरसिया – चौकी प्रभारी रेणुकूट से पुलिस लाइन।