Sonbhadrd Nees : सोनभद्र में सीनियर महिला कबड्डी टीम के चयन/ट्रायल 17 नवंबर को
sonbhadra
3:06 PM, Nov 15, 2026
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद सोनभद्र की ओर से प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल कराया जाएगा।


फाइल फोटो
Share:
शान्तनु विश्वास
० पुरुष एवं महिला सीनियर कबड्डी खिलाड़ियों का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल होगा
सोनभद्र। जिला खेल कार्यालय सोनभद्र की ओर से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा। यह चयन/ट्रायल मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में आयोजित होगा।
जिला खेल कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में जनपद सोनभद्र की ओर से प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल कराया जाएगा।
इस चयन/ट्रायल में इच्छुक महिला एवं पुरुष कबड्डी खिलाड़ी निर्धारित समय और स्थान पर अपनी जन्मतिथि प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड लेकर उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
महिला टीम का मंडल स्तरीय चयन 17 नवंबर को
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि महिला सीनियर कबड्डी टीम उसी दिन 17 नवंबर 2026 को मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए भिस्कुरी पहाड़ी विंध्याचल, मिर्जापुर स्पोर्ट्स स्टेडियम हेतु रवाना होगी।
वहीं पुरुष सीनियर कबड्डी टीम 23 नवंबर 2026 को मिर्जापुर चयन/ट्रायल के लिए विंध्याचल मंडल में प्रतिभाग करेगी।
क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय सोनभद्र में संपर्क कर सकते हैं।