Sports news : लखनऊ में सोनभद्र के कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 5 पदकों पर किया कब्जा
sonbhadra
5:50 PM, Aug 25, 2026
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में सोनभद्र के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।


Share:
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में सोनभद्र के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 22 एवं 23 अगस्त 2026 को के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सोनभद्र कराटे एसोसिएशन की ओर से जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए पांच खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कुल एक स्वर्ण, तीन रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल किया।
प्रतियोगिता में वैभव सिंह राघववंशी ने कैडेट अंडर-63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। वहीं आदित्य दुबे ने कैडेट अंडर-70 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
इसी क्रम में दर्शवीर सिंह ने सब-जूनियर अंडर-20 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, शिवांश दुबे ने सब-जूनियर अंडर-25 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, जबकि अंश ने सब-जूनियर अंडर-25 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के प्रेसिडेंट क्योशी जसपाल सिंह जी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार पटेल, प्रेसिडेंट इंजीनियर रमेश पटेल एवं वाइस प्रेसिडेंट सत्येंद्र दुबे और कोषाध्यक्ष करन जायसवाल ने भी सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सोनभद्र के ये प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनभद्र और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
सोनभद्र कराटे एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।