कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर, कई घायल
kolkata
11:11 PM, Oct 17, 2026
घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रभावित लोगों को बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Share:
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार रात दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती खबरों के मुताबिक, घटना में करीब 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रभावित लोगों को बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूजा समिति के सदस्यों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
बताया गया है कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। हादसे के बाद राज्य सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।