UP News : अंबेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या, मां पर हत्या का आरोप, सनसनी
ambedkar nagar
10:30 PM, May 2, 2026
अंबेडकरनगर जिले में 4 बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गयी। घटना अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले की है । दिल दहला देने वाली इस वारदात से प्रशासन भी स्तब्ध है और जांच की बात कर रही है।


Share:
अंबेडकरनगर जिले में 4 बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गयी। घटना अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले की है । दिल दहला देने वाली इस वारदात से प्रशासन भी स्तब्ध है और जांच की बात कर रही है। चार बच्चों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर मिले। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और मातम का माहौल है।
मृतक बच्चों की पहचान शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई । बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता नियाज कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी करते हैं।
सूचना के अनुसार घर का दरवाजा अंदर से बंद था जबकि बच्चों की मां मौके से गायब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह भी है कि यदि माँ ने अपने चारों बच्चों की हत्या की है तो आखिर वह बंद कमरे से फरार कैसे हो गई । फिलहाल पुलिस हर पहलूओं की जांच कर रही है।