UP News : कौशांबी सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत
kaushambi
6:53 PM, Mar 27, 2026
कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।


Share:
कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के अतसराय के पास नेशनल हाईवे-2 पर भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग फतेहपुर जिले के करौली गांव के रहने वाले थे, जो मुंडन संस्कार कराकर पिकअप गाड़ी से प्रयागराज से लौट रहे थे। मौके पर पुलिस की टीम मौजूद है।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कुरोली गांव निवासी दो वर्षीय शुभम पुत्र राजन का शुक्रवार को मुंडन संस्कार होना था। ऐसे में परिवार के लोगों ने एक पिकअप किराए पर बुक की। इसके बाद सभी पिकअप से प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मुंडन कराने पहुंचे। यहां मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी लोग पिकअप में सवार होकर घर के लिए रवाना हुए। लेकिन सैनी के डोरमा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।