UP News : अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
lucknow
8:53 AM, May 13, 2026
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया


Share:
लखनऊ । समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।जानकारी के मुताबिक, प्रतीक को परिजनों द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिल्हाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे। साथ ही प्रतीक यादव बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे ।
प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और राजनीति से दूर रहते थे। वे लखनऊ में ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम चलाते थे। इसके अलावा वे ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे, जहां स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता था।
विज्ञापन