UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन का अवकाश
lucknow
4:56 PM, Mar 25, 2026
उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर योगी सरकार ने 26 मार्च और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है ।


Share:
उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर योगी सरकार ने 26 मार्च और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है । मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ की सुविधा को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है। पूर्व में निर्धारित 26 मार्च की छुट्टी के साथ-साथ अब अगले दिन भी सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे।
सरकार के इस निर्णय का मुख्य आधार मंदिरों में होने वाली अप्रत्याशित भीड़ है। रामनवमी पर बड़ी संख्या में लोग दूर-दराज से दर्शन के लिए निकलते हैं, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ जाता है। सीएम योगी के इस कदम से न केवल श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी, बल्कि सरकारी कर्मचारियों को भी धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने का पर्याप्त समय मिल सकेगा।
विज्ञापन