UP News : प्रेमिका को वश में करने के लिए प्रेमी उठाया यह खौफनाक कदम, पढ़ें पूरी खबर
hapur
4:32 PM, May 6, 2026
अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जलती चिता से उसके अवशेष निकालने के आरोप में पुलिस ने एक कथित तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।


Share:
हापुड़ । अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जलती चिता से उसके अवशेष निकालने के आरोप में पुलिस ने एक कथित तांत्रिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि एक युवक अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को अपने वश में करने की चाह में तांत्रिक के झांसे में आ गया।
घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली की है। यहां श्मशान घाट पर एक लड़के का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद परिवार और ग्रामीण वहां से लौटे लिए। बताया जाता है कि कुछ देर बाद बाइक सवार तीन युवक श्मशान घाट पहुंचे और जलती चिता से छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि उन्होंने चिता से उसके अवशेष निकाल ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच में सामने आया कि अमन नाम का युवक अपनी प्रेमिका और उसके परिवार को नियंत्रित करना चाहता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अवधेश शर्मा नाम के एक कथित तांत्रिक से हुई। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे विश्वास दिलाया कि जलती चिता से उसके अवशेष लाने पर वह ‘वशीकरण’ के जरिए उसकी इच्छा पूरी कर देगा। इसी झांसे में आकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध सामग्री बरामद की है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है।