UP News : सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो घायल
amroha
12:14 PM, May 20, 2026
गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी।


Share:
अमरोहा । गजरौला थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बीती रात खियालीपुर ढाल के पास तेज रफ्तार कार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन लोग पश्चिम बंगाल और एक उत्तर प्रदेश के बरेली का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में घायल दो लोगों का इलाज इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन