UP News : यहाँ सड़क हादसे में गयी चार लोगोँ की जान, तीन घायल
hamirpur
10:53 AM, Apr 28, 2026
एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कम्प मचा दिया। तेज रफ्तार ट्रक और इको वैन की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


Share:
हमीरपुर । जिले के मौदहा क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 34 पर एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कम्प मचा दिया। तेज रफ्तार ट्रक और इको वैन की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि इको वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम द्वारा मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।