UP News : हाथरस में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 6 घायल
hathras
12:47 PM, Mar 3, 2026
मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से धौलपुर जा रहे इको कार सवारों को डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए ।


Share:
हाथरस । सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से धौलपुर जा रहे इको कार सवारों को डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए ।
अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पता चला कि दिल्ली से राजस्थान के धौलपुर जा रही एक ईको वैन को नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ईको में कुल 13 लोग सवार थे। घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन