UP News : यूपी के सभी ERO कार्यालयों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID होगी बंद, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
lucknow
10:28 AM, Nov 1, 2026
यह कार्रवाई पीलीभीत में ECINET पोर्टल की लॉग-इन ID के कथित दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद की गई है।


Share:
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी जिलों के मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर तैनात कंप्यूटर सहायकों की ECINET पोर्टल की लॉग-इन ID तत्काल प्रभाव से निष्क्रिय करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई पीलीभीत में ECINET पोर्टल की लॉग-इन ID के कथित दुरुपयोग की शिकायत सामने आने के बाद की गई है।
निर्देश के मुताबिक, सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) को अपने-अपने जिलों में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के माध्यम से विधानसभा क्षेत्रों में कार्यरत कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन ID बंद कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कार्रवाई पूरी होने की पुष्टि भी करनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारियों को सत्यापन के बाद अनुपालन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
पीलीभीत में आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवा समाप्त करने का निर्देश
पीलीभीत के विधानसभा क्षेत्र संख्या 127 में ECINET पोर्टल की लॉग-इन ID के दुरुपयोग के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवाएं तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए संबंधित फर्म को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के निर्देश पर उठाए गए इस कदम का उद्देश्य मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में पारदर्शिता, सुरक्षा और शुचिता बनाए रखना है। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म की लॉग-इन ID का इस्तेमाल निर्धारित नियमों और जिम्मेदारियों के तहत ही होना चाहिए।
पीलीभीत में पूर्व SDM समेत दो अधिकारी निलंबित
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। इस मामले में पूर्व SDM मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को निलंबित किया जा चुका है। प्रकरण में FIR भी दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निर्वाचन से जुड़े कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं पर कार्रवाई की जा रही है।
आजमगढ़ में एक व्यक्ति का मतदाता सूची में 11 बार मिला था नाम