UP News : एक ही रस्सी से लटक कर प्रेमी-प्रेमिका ने दी जान, रिश्ते में लगते थे भाई-बहन
unnao
8:37 PM, Oct 11, 2026
यहां कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ने एक ही रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों शव देखा तो सन्न रह गए और शोर मचाकर लोगों को बुलवाया और पुलिस को सूचना दी ।


Share:
उन्नाव। एक घटना ने न सिर्फ सनसनी फैला दी बल्कि रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। रविवार को एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। युवक-युवती रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन बताये जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार थाना क्षेत्र धमनीखेड़ा गांव का है। जहाँ अभय कुमार (24) पुत्र बाबूलाल पासी निवासी धमनीखेड़ा गांव, थाना बिहार का प्रीति (22) पुत्री श्यामलाल पासी निवासी महरामऊ गांव से प्रेम था।बताया जा रहा है कि दोनों में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन का रिश्ता था। प्रीति-अभय रविवार सुबह चुपचाप अपने-अपने घरों से निकले थे और धमनीखेड़ा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास आम के बाग में पहुंचे, यहां कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ने एक ही रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों शव देखा तो सन्न रह गए और शोर मचाकर लोगों को बुलवाया और पुलिस को सूचना दी ।
परिजनों के अनुसार, प्रीति की शादी 30 नवंबर 2025 को बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के शहतन गांव में हुई थी। इन दिनों वह मायके में रह रही थी। बीती रात करीब 2 बजे प्रीति घर से निकली थी। सुबह परिजनों को पता चला तो पुरवा थाने में शिकायत की । प्रीति चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उधर फैक्ट्री में नौकरी करता है और उसके पिता बीमार हैं ।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों में प्रेम की बात सामने आई है। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। परिजनों और गांव वालों से बात कर और जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।