UP News : प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दामाद को दी मुखाग्नि
lucknow
5:41 PM, May 14, 2026
लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी।

Share:
लखनऊ के बैकुंठ धाम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने दामाद प्रतीक यादव को मुखाग्नि दी।
इस दौरान परिवार के साथ कई करीबी नेता भी मौके पर मौजूद रहे। श्मशान घाट पर पत्नी अपर्णा यादव, भाभी डिंपल यादव, बड़े भाई अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के सदस्य मौजूद थे।बैकुंठधाम श्मशान घाट पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार तड़के निधन हो गया था ।
विज्ञापन