UP News : आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर छोटा हाथी और टेंपो की भिड़ंत, तीन की मौत, कई घायल
hathras
10:49 PM, Nov 26, 2026
टेंपो में सवार कुछ युवक अलीगढ़ के मडराक स्थित क्रिकेट एकेडमी से अभ्यास कर हाथरस लौट रहे थे। इसी दौरान नगला भूरा के पास सामने से आ रहे छोटा हाथी से उनकी भिड़ंत हो गई।


Share:
हाथरस। जिले में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूरा और राधिका ढाबे के पास छोटा हाथी और सवारियों से भरे टेंपो के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, टेंपो में सवार कुछ युवक अलीगढ़ के मडराक स्थित क्रिकेट एकेडमी से अभ्यास कर हाथरस लौट रहे थे। इसी दौरान नगला भूरा के पास सामने से आ रहे छोटा हाथी से उनकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ लोग वाहनों के अंदर फंस गए।
विज्ञापन
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सासनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।