UP News : बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहा, हादसे में 6 मजदूरों की मौत, 3 मजदूर घायल
hamirpur
11:04 PM, May 29, 2026
बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब (हिस्सा) देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण ढह गया । इस हादसे में वहां सो रहे 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि तीन घायल हैं।


Share:
हमीरपुर । बेतवा नदी पर बन रहे एक निर्माणाधीन पुल का स्लैब (हिस्सा) देर रात आए आंधी-तूफान और बारिश के कारण ढह गया । इस हादसे में वहां सो रहे 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर पिलर पर फंस गए थे । जिन्हे रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।
घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सज्ञान लेते हुए मुआवजे का एलान किया है। जिसके बाद राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने शुक्रवार शाम मृतक मजदूरों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये के चेक सौंपा और इस पूरे हादसे की उच्च स्तरीय विभागीय जांच कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इस पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। जो 700 मीटर लंबा दो लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर 2026 तक इसे पूरा किया जाना है।