UP News : शिवा शर्मा प्रकरण में फरार तीन इनामी अभियुक्त नागपुर से गिरफ्तार
lucknow
6:55 PM, Oct 20, 2026
20 अक्टूबर को लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नागपुर पुलिस के सहयोग से उपरोक्त तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।


Share:
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ बहन रश्मि दुबे और चालक दानिश को भी पकड़ा गया है।
श्रद्धा दुबे घटना के बाद से फरार चल रही थी। कभी नेपाल तो कभी आगरा में लोकेशन दिखा रहा था। यूपी पुलिस की किरकिरी तब हुई जब श्रद्धा दुबे ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देकर अपनी सफ़ाई दी। श्रद्धा के सिरेण्डर किये जाने की चर्चा भी चल रही थी, जिस पर आज विराम लग गया।
थाना हजरतगंज पर 9 अक्टूबर को रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 216/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विज्ञापन
लखनऊ पुलिस ने बताया कि शिवा शर्मा प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, चालक दानिश एवं रश्मि दुबे पर ₹50,000-₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था। 20 अक्टूबर को लखनऊ पुलिस एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा नागपुर पुलिस के सहयोग से उपरोक्त तीनों इनामी अभियुक्तों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर लखनऊ लाया जा रहा है।