UP News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, तीन की मौत, 10 झुलसे
gorakhpur
7:07 PM, Oct 21, 2026
इसी दौरान ट्रॉली पर लगी लंबी रॉड हाईटेंशन तार से टकरा गई, जिससे ट्रॉली में करंट उतर गया और कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


Share:
गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुलरिहा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग करंट से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दुर्गा प्रतिमा लेकर विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली पर लगी लंबी रॉड हाईटेंशन तार से टकरा गई, जिससे ट्रॉली में करंट उतर गया और कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इनमें पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस दर्दनाक हादसे ने विसर्जन जुलूसों के दौरान बिजली की हाईटेंशन लाइनों के नीचे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।