UP News : सीतापुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबी कार से मिले तीन लोगों के शव
sitapur
9:11 AM, Oct 27, 2026
वापस लौटते समय तीनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने और संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।


Share:
० बहराइच से लौटते समय हुए लापता
० पुलिस ने क्रेन की मदद से देर रात कार को बाहर निकलवाया
सीतापुर। जिले में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सिधौली कोतवाली क्षेत्र से लापता हुए तीन लोगों के शव कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास तालाब में डूबी कार से बरामद किए गए। देर रात पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान सिधौली निवासी राकेश चौरसिया, सतीश और अटरिया निवासी रामेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, राकेश चौरसिया अपने साथी सतीश और रामेंद्र के साथ बहराइच गए थे। बताया जा रहा है कि राकेश के बेटे मोहन का बहराइच में सड़क हादसा हो गया था। उसे देखने के लिए तीनों कार से वहां पहुंचे थे। वापस लौटते समय तीनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने और संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।