UP News : हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे और बहनोई की मौत
hardoi
5:34 PM, Sep 26, 2026
बताया गया कि सोहेल की बहन कामिनी की डिलीवरी होनी थी। इसी सिलसिले में तीनों मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान समुदा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


Share:
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा और बहनोई शामिल हैं। हादसा बावन रोड पर समुदा गांव के पास हुआ, जहां सामने से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, लोनार थाना क्षेत्र के भुवनपुरवा गांव निवासी सोहेल (20) अपनी मां गुड्डी (50) और बहनोई रमेश कुमार (35) के साथ बाइक से हरदोई मेडिकल कॉलेज जा रहा था। रमेश कुमार रामापुर छैया गांव के रहने वाले बताए गए हैं।
बताया गया कि सोहेल की बहन कामिनी की डिलीवरी होनी थी। इसी सिलसिले में तीनों मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान समुदा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हादसे के बाद से मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।