UAE के खिलाफ वैभव का तूफान, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास
delhi
12:02 AM, Nov 25, 2026
उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 7 चौके, लेकिन 28 छक्के लगाकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 384.91 रहा।


Share:
UAE के खिलाफ एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में वैभव ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उन्होंने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वैभव की इस तूफानी पारी के सामने UAE के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ 7 चौके, लेकिन 28 छक्के लगाकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 384.91 रहा।
वैभव ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि 28 गेंदों में शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके बाद 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर उन्होंने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली।
विज्ञापन
वैभव की इस पारी ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी और रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।